नेपाल में भारतीय दूतावास ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में योग सत्र का आयोजन किया

नेपाल में भारतीय दूतावास ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में योग सत्र का आयोजन किया

नेपाल में भारतीय दूतावास ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में योग सत्र का आयोजन किया
Modified Date: June 7, 2024 / 09:38 pm IST
Published Date: June 7, 2024 9:38 pm IST

काठमांडू, सात जून (भाषा) नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ से पहले शुक्रवार को यहां पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में योग सत्र का आयोजन किया।

दूतावास के सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिभागियों की विभिन्न आसन करते हुए तस्वीरें पोस्ट की गईं। दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया यह कार्यक्रम योग के बारे में अधिक जागरूकता उत्पन्न करने और आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित किया गया था।

पवित्र बागमती नदी के तट पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल का सबसे प्रतिष्ठित हिंदू मंदिर है।

दूतावास ने कहा कि इस वर्ष के विषय ‘महिला सशक्तीकरण के लिए योग’ को ध्यान में रखते हुए मैती नेपाल नामक गैर सरकारी संगठन की लड़कियों और महिलाओं के लिए योग के स्वास्थ्य लाभों पर एक व्याख्यान-सह-प्रदर्शन भी आयोजित किया गया। मैती नेपाल एक गैर-सरकारी संगठन है जो महिलाओं के कल्याण के लिए काम करता है और मानव तस्करी के खिलाफ लड़ता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र के अपने संबोधन में 21 जून को योग दिवस मनाने का सुझाव दिया था। इसके बाद, इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाया गया और 21 जून, 2015 को दुनिया भर में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

भाषा अमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में