संयुक्त अरब अमीरात में ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक घायल

Ads

संयुक्त अरब अमीरात में ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक घायल

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 08:17 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 08:17 PM IST

दुबई, एक अप्रैल (भाषा) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में वायु रक्षा प्रणाली द्वारा बुधवार को मार गिराये गये एक ड्रोन के छर्रों से एक भारतीय नागरिक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार, यह घटना उम अल कैवेन के उम अल थुओब औद्योगिक क्षेत्र के पास हुई।

उम अल कैवेन सरकारी मीडिया कार्यालय ने अमीरात के संबंधित अधिकारियों द्वारा उम अल थुओब औद्योगिक क्षेत्र में एक सुविधा के पास हुई घटना पर कार्रवाई किये जाने की पुष्टि की।

यह घटना वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराये जाने के बाद गिरे छर्रों के कारण हुई थी।

एजेंसी ने कार्यालय के हवाले से बताया गया, “इस घटना में एक भारतीय नागरिक घायल हो गया।”

स्थानीय मीडिया ने शनिवार को बताया था कि पिछले सप्ताह की शुरुआत में देश की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराये जाने के बाद खलीफा आर्थिक क्षेत्र अबू धाबी (केईजेडएडी) के आसपास मलबा गिरने से संयुक्त अरब अमीरात में पांच भारतीय घायल हो गए थे।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश