सिंगापुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को 19 महीने की जेल
सिंगापुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को 19 महीने की जेल
(गुरदीप सिंह)
सिंगापुर, 28 अप्रैल (भाषा) सिंगापुर की एक अदालत ने भारतीय मूल के 33 वर्षीय व्यक्ति को एक दशक से अधिक समय पहले अपने दोस्त की नाबालिग बहन से छेड़छाड़ करने के मामले में 19 महीने कारावास की सजा सुनाई है।
यह अपराध उस समय हुआ था, जब पीड़िता सात से नौ वर्ष की थी और दोषी मलविंदर सिंह गुरमीत सिंह 19 से 21 वर्ष का था।
‘चैनल न्यूज एशिया’ की खबर के अनुसार, लड़की ने पहले इन अपराधों का खुलासा नहीं किया था क्योंकि उसे लगता था कि कोई उस पर विश्वास नहीं करेगा लेकिन कई साल बाद उसने मार्च 2023 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
अदालत ने सिंह को दोषी ठहराया और उसे 19 महीने जेल की सजा सुनाई।
अभियोजन पक्ष ने सिंह को 20 से 22 महीने कारावास की सजा दिए जाने का अनुरोध करते हुए कहा था कि उसने कम उम्र की बच्ची का शोषण किया और पीड़िता एवं उसके परिवार के सदस्यों द्वारा उस पर किए गए भरोसे को तोड़ा।
सिंह ने कहा कि वह अपनी दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ अपील करेगा।
भाषा
सिम्मी खारी
खारी

Facebook


