रूस के ऊफा में ड्रोन हमले में भारतीय छात्र घायल
रूस के ऊफा में ड्रोन हमले में भारतीय छात्र घायल
मास्को, 19 अगस्त (भाषा) रूस में एक भारतीय छात्र बुधवार को ड्रोन हमले में मामूली रूप से घायल हो गया। मास्को स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।
दूतावास ने बताया कि घायल भारतीय नागरिक ऊफा स्थित बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी का छात्र है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
हालांकि, भारतीय मिशन ने छात्र का नाम और अन्य विवरण साझा नहीं किए।
हर साल हजारों भारतीय छात्र उच्च शिक्षा के लिए रूस जाते हैं, जिनमें से ज्यादातर चिकित्सा पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने जाते हैं।
मिशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दूतावास छात्र और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है तथा हर जरूरी सहायता मुहैया करा रहा है।
रूस की सरकारी मीडिया के अनुसार, एक ड्रोन ने ऊफा स्थित तेल रिफाइनरी को भी निशाना बनाया, जबकि स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि शहर पर हमला हुआ है।
भाषा तान्या देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


