Iran America War News: होर्मुज़ में नाकाबंदी कबतक..? डिसाइड करेगा ट्रंप का मूड! व्हाइट हाउस के इस बयान से बढ़ी चिंता, ईरान की स्थिति पर कहा..

Ads

Iran America War News: अमेरिका के व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में संभावित सैन्य नाकेबंदी को लेकर सामने आ रही अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 08:10 AM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 08:15 AM IST

strait of hormuz/ image source: Amockx2022 x handle

HIGHLIGHTS
  • समय-सीमा तय नहीं की गई
  • ट्रंप के हाथ में फैसले
  • ईरान कमजोर स्थिति में बताया

Iran America War News: अमेरिका के व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में संभावित सैन्य नाकेबंदी को लेकर सामने आ रही अटकलों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इस मुद्दे पर किसी भी तरह की समय-सीमा तय नहीं की गई है। हाल के दिनों में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अमेरिका 3 से 5 दिनों के भीतर कोई बड़ा कदम उठा सकता है, लेकिन लेविट ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए इन्हें “अनाम सूत्रों पर आधारित और भ्रामक” बताया।

donald trump iran policy: मैं राष्ट्रपति के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं करने वाली हूं-कैरोलिन

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान लेविट ने जोर देकर कहा कि Donald Trump ने खुद भी किसी प्रकार की डेडलाइन तय नहीं की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के फैसले पूरी तरह रणनीतिक परिस्थितियों और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे, न कि किसी तय समय-सीमा के दबाव में। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक स्तर पर होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर तनाव और अटकलें तेज हो गई हैं।

hormuz strait blockade update: ईरान को बताया कमजोर

लेविट ने आगे कहा कि मौजूदा हालात में Iran कमजोर स्थिति में नजर आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद अमेरिका अपने विकल्पों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “सारे पत्ते अभी राष्ट्रपति के हाथों में हैं,” यानी आगे की रणनीति और किसी भी संभावित कार्रवाई का फैसला पूरी तरह व्हाइट हाउस स्तर पर ही लिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

बयान किसने दिया?

समय-सीमा तय नहीं की गई

होर्मुज़ मुद्दा क्या है?

ट्रंप के हाथ में फैसले

क्या कोई समय-सीमा तय है?

ईरान कमजोर स्थिति में बताया