Iran America War Update: ‘अमेरिका को झुकना पड़ा’, ईरान का बहुत बड़ा दावा! ट्रंप के सामने रखी 10 सूत्रीय मांगों को बताई अपनी जीत, देखें पूरी लिस्ट

Ads

Iran America War Update: ‘अमेरिका को झुकना पड़ा’, ईरान का बहुत बड़ा दावा! ट्रंप के सामने रखी 10 सूत्रीय मांगों को बताई अपनी जीत, देखें पूरी लिस्ट

  •  
  • Publish Date - April 8, 2026 / 09:43 AM IST,
    Updated On - April 8, 2026 / 09:56 AM IST

iran 10 points/ image source: SMO_VZ x handle

HIGHLIGHTS
  • 5 हफ्तों बाद युद्धविराम ऐलान
  • US-ईरान के बीच राहत
  • ईरान ने बताया बड़ी जीत

Iran America War Update: तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच पांच हफ्तों से ज्यादा समय तक चले सैन्य तनाव के बाद आखिरकार राहत की किरण दिखाई दी है। बुधवार, 8 अप्रैल की सुबह Donald Trump ने दो हफ्तों तक हमले रोकने की घोषणा की, जिसे उन्होंने दो तरफा युद्धविराम बताया। इस सीजफायर की सबसे अहम शर्त यह रखी गई है कि ईरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण Strait of Hormuz को पूरी तरह खोल देगा। ट्रंप के ऐलान के कुछ ही समय बाद ईरान की Supreme National Security Council (SNSC) ने भी युद्धविराम पर सहमति जताते हुए इसे अपनी बड़ी जीत बताया और अमेरिका की “करारी हार” करार दिया।

Iran America War: 10 सूत्रीय योजना पर सहमति

इस पूरे घटनाक्रम में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब ट्रंप ने बातचीत के लिए ईरान की 10-सूत्रीय योजना को आधार मानने की बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान की ओर से मिले प्रस्ताव को बातचीत शुरू करने के लिए “व्यवहारिक आधार” माना जा सकता है। वहीं, ईरान ने इस कदम को अपनी कूटनीतिक जीत बताते हुए दावा किया कि उसने अमेरिका को अपनी शर्तें मानने के लिए मजबूर कर दिया। सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, SNSC ने इसे “महान जीत” बताते हुए कहा कि अब आगे की बातचीत इन्हीं प्रस्तावों के आधार पर होगी।

Iran 10 point plan: ईरान की 10-सूत्रीय मांगों में कई बड़े और संवेदनशील मुद्दे शामिल हैं, जो इस बातचीत की दिशा तय करेंगे। ये मांगें इस प्रकार हैं:

  1. अमेरिका भविष्य में दोबारा हमला न करने की गारंटी दे
  2. होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण बना रहे
  3. ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार को मान्यता मिले
  4. सभी प्राथमिक और द्वितीयक प्रतिबंध हटाए जाएं
  5. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और International Atomic Energy Agency (IAEA) के प्रस्ताव समाप्त किए जाएं
  6. ईरान को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए
  7. क्षेत्र से अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी हो
  8. लेबनान में हिजबुल्लाह समेत सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त किया जाए

इन्हें भी पढें:-

सीजफायर कितने समय का है?

दो हफ्तों का युद्धविराम घोषित

सीजफायर किसने घोषित किया?

ट्रंप ने किया आधिकारिक ऐलान

ईरान ने क्या कहा?

इसे अपनी बड़ी जीत बताया