Netanyahu Death Rumors : अब इजरायली PMO ने जारी की नेतन्याहू की नई तस्वीर, अधिकारियों से बात करते दिखे प्रधानमंत्री, लोग बोले- ये भी तो पुरानी है…

Ads

अब इजरायली PMO ने जारी की नेतन्याहू की नई तस्वीर, अधिकारियों से बात करते दिखे प्रधानमंत्री, Netanyahu Death Rumors Latest News

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 10:03 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 11:47 PM IST

नई दिल्लीः Netanyahu Death Rumors इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस बीच इजरायली पीएम की ताजा तस्वीर सामने आई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ये तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सैन्य अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करते और गंभीर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इस आधिकारिक पोस्ट के साथ कैप्शन में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ईरानी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के खात्मे का आदेश दे रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स इसे फर्जी बता रहे हैं और इसके पीछे कई तर्क भी दे रहे हैं।

Netanyahu Death Rumors  सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इसे पुरानी तस्वीर बताया है। उन्होंने दावा किया है कि यह ताजा तस्वीर नहीं है, बल्कि 4 फरवरी की फोटो है। वहीं एक यूजर ने इसे 31 मार्च 2024 की तस्वीर बताया है। बता दें कि इससे पहले भी बेंजामिन की ताजा तस्वीरों को लेकर सवाल खडे हुए हैं। सोमवार को बेंजामिन के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को लेकर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि जब वह अपना हाथ हिलाते हैं तो उनकी उंगली पर मौजूद अंगूठी कुछ समय के लिए गायब हो जाती है। सोशल मीडिया पर बेंजामिन के दूसरे वीडियो को भी AI जनरेटेड दावा किया जा रहा है। हालांकि, IBC24 इस बात की पुष्टि नहीं करता है।

यरुशलम का है ये वीडियो

बता दें कि सोमवार को जारी हुए इस वीडियो में नेतन्याहू को यरुशलम में बाहर घूमते और आम नागरिकों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान उनकी मौत की लगातार फैल रही अफवाहों के बीच जारी किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें :-