ईरान ने नौसेना अभ्यास के दौरान क्रूज मिसाइलें दागी

ईरान ने नौसेना अभ्यास के दौरान क्रूज मिसाइलें दागी

ईरान ने नौसेना अभ्यास के दौरान क्रूज मिसाइलें दागी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: January 14, 2021 10:26 am IST

तेहरान, 14 जनवरी (एपी) ईरान ने ओमान की खाड़ी में नौसेना अभ्यास के तहत बृहस्पतिवार को क्रूज मिसाइलें दागीं। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

ईरान ने अमेरिका के साथ तनाव बढ़ने के बीच ये मिसाइलें दागी हैं।

ईरान के सरकारी मीडिया की खबर में कहा गया है कि सतह से सतह पर मार करने वाली क्रूज मिसाइलों ने खाड़ी और हिंद महासागर के उत्तरी हिस्सों में विभिन्न लक्ष्यों को निशाना बनाया।

नौसेना अभ्यास के प्रवक्ता हामजे अली कावीयानी ने कहा, ‘‘दुश्मनों को यह जानना चाहिए कि ईरानी समुद्री सीमा के किसी भी उल्लंघन का जवाब समुद्र तट से और समुद्र से क्रूज मिसाइलों के जरिए दिया जाएगा।’’

ईरानी नौसेना द्वारा जारी की गई तस्वीरों में यह प्रदर्शित होता है कि मिसाइलें दागी जा रही हैं और वे अपने लक्ष्य को भेद रही हैं।

एपी सुभाष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में