ईरान-अमेरिका अगले सप्ताह परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता करेंगे:स्विट्जरलैंड

ईरान-अमेरिका अगले सप्ताह परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता करेंगे:स्विट्जरलैंड

ईरान-अमेरिका अगले सप्ताह परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता करेंगे:स्विट्जरलैंड
Modified Date: February 15, 2026 / 08:42 am IST
Published Date: February 15, 2026 8:42 am IST

जिनेवा, 15 फरवरी (एपी) स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान और अमेरिका अगले हफ्ते तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की बातचीत करेंगे।

स्विट्जरलैंड के मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि ओमान ने छह फरवरी को अप्रत्यक्ष वार्ता के पहले दौर की मेजबानी की थी और अब वह वार्ता का आयोजन जिनेवा में करेगा। हालांकि उसने वार्ता की तारीखों का उल्लेख नहीं किया।

पहली बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो इसके परिणाम ‘‘बेहद गंभीर और दर्दनाक’’ होंगे।

ट्रंप कई बार धमकी दे चुके हैं कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद करने पर राजी नहीं हुआ तो वह बल प्रयोग करेंगे। ईरान ने भी जवाबी हमले की चेतावनी दी है। ट्रंप ने हाल में ईरान में हुए प्रदर्शनों पर की गई कड़ी कार्रवाई को लेकर भी उसे धमकी दी थी।

वहीं खाड़ी के अरब देशों ने आगाह किया है कि कोई भी हमला एक और क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है।

एपी खारी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में