इस्लामाबाद में हमलावरों ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या की

Ads

इस्लामाबाद में हमलावरों ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या की

  •  
  • Publish Date - June 4, 2021 / 07:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

इस्लामाबाद, चार जून (एपी) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक रिहायशी क्षेत्र में गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों की बंदूकधारी हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गृह मंत्री और पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

शमस कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात हुई इस घटना की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस्लामाबाद और अन्यत जगहों पर पूर्व में हुए ऐसे हमलों की पाकिस्तानी तालिबान जैसे घरेलू आतंकवादी संगठनों ने जिम्मेदारी ली है। पुलिस के बयान के अनुसार, अधिकारियों ने कातिलों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू किया है।

गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने हमले की निंदा की है और जांच के आदेश दिये हैं।

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं और इस्लामाबाद को एक ‘‘सुरक्षित क्षेत्र’’ बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

राजधानी की सीमा घनी आबादी वाले पंजाब प्रांत से लगती है और देश का दक्षिण पश्चिम मार्ग इसे अफगानिस्तान से जोड़ता है।

एपी सुरभि मनीषा

मनीषा