Islamabad Mosque Bomb Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में बम धमाका, मची अफरा-तफरी, कई लोगों की मौत, शहर में इमरजेंसी लागू

Ads

Islamabad Mosque Bomb Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, मची अफरा-तफरी, कई लोगों की मौत, शहर में इमरजेंसी लागू

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 03:23 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 03:24 PM IST

Islamabad Mosque Bomb Blast/Image Source: Social Media

HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान- इस्लामाबाद में बड़ा बम धमाका
  • धमाके में कई लोगों की मौत, कई घायल
  • जुमे की नमाज के दौरान हुआ धमाका

इस्लामाबाद: Islamabad Mosque Bomb Blast:  पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान एक मस्जिद में भीषण बम धमाका हुआ। इस धमाके में कई लोगों की मौत की खबर है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हमला आत्मघाती बम धमाका हो सकता है।

इस्लामाबाद की मस्जिद में भीषण बम धमाका (Pakistan Bomb Blast News)

Islamabad Mosque Bomb Blast:  स्थानीय मीडिया के मुताबिक धमाका कसर-ए-खदीजतुल कुबरा मस्जिद में हुआ, जिसे इस्लामाबाद की प्रमुख मस्जिदों में गिना जाता है। नमाज़ के वक्त बड़ी संख्या में लोग मस्जिद में मौजूद थे, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Islamabad Mosque Bomb Blast:  सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो फुटेज में लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और पुलिस व सेना की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। धमाके के बाद एहतियातन इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है जबकि सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें

"Islamabad Mosque Bomb Blast" कहां हुआ है?

"Islamabad Mosque Bomb Blast" पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित कसर-ए-खदीजतुल कुबरा मस्जिद में जुमे की नमाज़ के दौरान हुआ।

"Pakistan Suicide Blast" में कितने लोग प्रभावित हुए हैं?

"Pakistan Suicide Blast" में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

"Islamabad Bomb Blast News" के बाद प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं?

"Islamabad Bomb Blast News" के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है, इमरजेंसी लागू की गई है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।