Israel-Iran War Update: इजराइल के 200 विमानों ने इतने ठिकानों को बनाया निशाना, इधर ईरान ने तेल एक्सपोर्ट रूट को किया बंद, UAE का भी आया बड़ा बयान

Ads

इजराइल के 200 विमानों ने इतने ठिकानों को बनाया निशाना, इधर ईरान ने भी तेल एक्सपोर्ट रूट को किया बंद, Israel Attacked with 200 Aircraft

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 12:00 AM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 12:35 AM IST

Israel-Iran War Update. Image Source- IBC24 Archive

नई दिल्लीः Israel-Iran War: इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हमला किया। जवाब में ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। इस बीच अब इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दावा किया है कि उसने अपने इतिहास का सबसे बड़ा एयर ऑपरेशन चलाया। सेना के मुताबिक, इस कार्रवाई में करीब 200 लड़ाकू विमानों ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इन विमानों ने एक साथ करीब 500 ठिकानों पर हमला किया।

हमला राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन- UAE डिफेंस मिनिस्ट्री

Israel-Iran War: वहीं UAE डिफेंस मिनिस्ट्री ने ईरानी मिसाइलों, ड्रोनों को रोकने का दावा किया है। UAE डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ईरानी मिसाइलों, ड्रोनों को रोका है। ऑपरेशन को कुशलता और सीमित भौतिक क्षति के साथ अंजाम दिया गया है। किसी भी खतरे से निपटने के लिए तत्परता और तैयारी है। नागरिकों, निवासियों और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। UAE डिफेंस मिनिस्ट्री ने दावा किया है कि अबू धाबी और दुबई के कई इलाकों में मलबा गिरा है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह हमला राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है।

ज़रूरी तेल एक्सपोर्ट रूट बंद

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अभी-अभी होर्मुज स्ट्रेट को सभी जहाजों के लिए बंद करने का ऐलान किया है। ईरान ने कहा है कि किसी भी जहाज को गुजरने की इजाज़त नहीं है।यह स्ट्रेट दुनिया का सबसे ज़रूरी तेल एक्सपोर्ट रूट है, जो सऊदी अरब, ईरान, इराक और यूनाइटेड अरब अमीरात जैसे सबसे बड़े गल्फ तेल प्रोड्यूसर को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।

यह भी पढ़ेः-