Israel Iran Cluster Bomb Attack: युद्ध में इस खतरनाक बम का इस्तेमाल कर रहा ईरान… इजरायल ने किया खुलासा, मिडिल ईस्ट जंग में सबसे बड़ा खतरा!
Israel Iran Cluster Bomb Attack: युद्ध में इस खतरनाक बम का इस्तेमाल कर रहा ईरान... इजरायल ने किया खुलासा, मिडिल ईस्ट जंग में सबसे बड़ा खतरा!
Israel Iran Cluster Bomb Attack/Image Source: ANI
- आसमान से बरसे क्लस्टर बम
- इजराइल में मची तबाही
- ईरान के हमले से बढ़ा खतरा
तेल अवीव: Israel Iran Cluster Bomb Attack: इजराइल ने कहा है कि ईरान ने 10 दिन से जारी युद्ध के दौरान क्लस्टर बम का लगातार इस्तेमाल किया है। ईरान के इस कदम से इजराइल की हवाई सुरक्षा के लिए एक जटिल और घातक चुनौती खड़ी हो गई है। क्लस्टर बम ऊंचाई पर फट जाता है और इससे कई छोटे-छोटे बम (बॉम्बलेट) निकल कर बड़े हिस्से में फैल जाते हैं। ये छोटे बम रात के समय नारंगी रंग के आग के गोले जैसे दिखाई देते हैं और इन्हें हवा में रोकना या इसका पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है। ये क्लस्टर बम घातक साबित हुए हैं।
ईरान ने युद्ध में चलाए क्लस्टर बम! (Israel Iran War News)
Israel Iran Cluster Bomb Attack: इजराइल, ईरान के हमलों और उनसे हुए नुकसान की जानकारी आम तौर पर सार्वजनिक नहीं करता लेकिन इजराइली अधिकारियों ने हाल में जनता को इन हथियारों के खतरों के बारे में जागरुक करने का प्रयास किया है। ये बम जमीन पर बिना फटे भी पड़े रह सकते हैं और बाद में कभी भी फट सकते हैं। मंगलवार को मध्य इजरायल में एक निर्माण स्थल पर दो लोगों सहित कम से कम तीन लोग मारे गए। क्लस्टर बम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है और 120 से अधिक देशों ने इसका इस्तेमाल नहीं करने संबंधी एक अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं लेकिन इजराइल, अमेरिका और ईरान ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इस हथियार का इस्तेमाल पूर्व में भी संघर्षों के दौरान होता रहा है, जिसमें 2006 में ईरान समर्थित लेबनानी चरमपंथी समूह हिज़्बुल्ला के खिलाफ इज़राइल की लड़ाई भी शामिल है।
इजराइल के लिए बढ़ी बड़ी चुनौती (Cluster Bomb Attack Israel Iran War)
Israel Iran Cluster Bomb Attack: इजराइल के एक सैन्य अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर मंगलवार को बताया कि ईरान से इजराइल की ओर दागे जा रहे लगभग आधे बम क्लस्टर बम थे। इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन संस्थान में एक वरिष्ठ शोधकर्ता येहोशुआ कालिस्की ने कहा कि इजराइल की हवाई रक्षा प्रणाली ‘आयरन डोम’ कम दूरी और कम ऊंचाई से दागे गए छोटे रॉकेट को रोकने के लिए बनाई गई है लेकिन इनमें कलस्टर बम को रोकने की क्षमता नहीं है क्योंकि ये दागे जाने के बाद दर्जनों छोटे बम छोड़ते हैं और बड़े इलाके में फैल जाते हैं।
यह भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर का संकट! सिर्फ इतने दिन का बचा है स्टॉक… बंद होने के कगार पर पहुंचे रायपुर के होटल-रेस्टॉरेंट
- राहुल गांधी को इतने बार रोका गया? लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव! संसद में आज गरमाएगी बहस
- मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! इस जगह फंसी भारतीय टीम… अब दूतावास ने दी बड़ी अपडेट

Facebook


