Israel Lebanon Ceasefire : युद्ध के बीच आई राहत की खबर! इजराइल और लेबनान में इतने दिनों के लिए थमी जंग, अमेरिकी प्रवक्ता ने जताई शांति की उम्मीद

Ads

इजराइल और लेबनान के बीच जारी तनाव के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वाशिंगटन में हुई उच्च स्तरीय वार्ता के बाद दोनों देश 45 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 08:30 AM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 08:57 AM IST

Israel Lebanon Ceasefire

HIGHLIGHTS
  • इजराइल और लेबनान 45 दिनों के लिए सीजफायर बढ़ाने पर सहमत हुए।
  • वाशिंगटन में हुई उच्च स्तरीय वार्ता के बाद लिया गया बड़ा फैसला।
  • 2-3 जून को अगले दौर की वार्ता और 29 मई को पेंटागन में सुरक्षा बैठक होगी।

नई दिल्ली : Israel Lebanon Ceasefire इजराइल और लेबनान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी खबर आई है।लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच इजराइल और लेबनान 45 दिनों के लिए सीजफायर बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। वाशिंगटन में दोनों देशों के बीच हुई एक बेहद अहम और उच्च स्तरीय वार्ता के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है।

अहम वार्ता के बाद इजराइल और लेबनान हुए सहमत

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने इस समझौते की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच अहम बातचीत हुई है, जिसके बाद युद्धविराम की अवधि को 45 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच आगामी 2-3 जून को वार्ता का अगला दौर भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही, आगामी 29 मई को पेंटागन में दोनों देशों के सैन्य प्रतिनिधिमंडलों के बीच सुरक्षा मुद्दों को लेकर भी समानांतर बातचीत शुरू की जाएगी।

Israel Lebanon Talks चर्चाएं दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करेगी

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने इस फैसले पर सकारात्मक रुख जताते हुए कहा है कि हमें पूरी उम्मीद है कि ये चर्चाएं दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने में कामयाब रहेंगी।

इन्हें भी पढ़ें :