इजराइल ने हिज्बुल्ला को तबाह करने में लेबनान का सहयोग मांगा

Ads

इजराइल ने हिज्बुल्ला को तबाह करने में लेबनान का सहयोग मांगा

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 04:49 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 04:49 PM IST

यरूशलम, 22 अप्रैल (एपी) इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने लेबनान से ईरान समर्थित चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला को तबाह करने के लिए तेल अवीव के साथ मिलकर काम करने का बुधवार को आग्रह किया।

सार का यह आग्रह बृहस्पतिवार को वाशिंगटन में इजराइल और लेबनान के बीच अगले दौर की शांति वार्ता से एक दिन पहले आया है। दोनों देश पिछले कई दशकों में पहली बार सीधी बातचीत कर रहे हैं।

सार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इजराइल के राजनयिक दल को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे लेबनान के साथ कोई गंभीर मतभेद नहीं हैं। कुछ छोटे-मोटे सीमा विवाद हैं, जिन्हें सुलझाया जा सकता है।”

उन्होंने कहा, “दोनों देशों के बीच शांति और समान रिश्तों की बहाली में एक ही बाधा है और वह है हिज्बुल्ला।”

सार ने कहा कि लेबनान का “एक संप्रभु, स्वतंत्र और ईरान के प्रभाव से मुक्त देश के रूप में सुनहरा भविष्य हो सकता है।”

इजराइली सेना ने उत्तरी इजराइल पर छोटी दूरी के रॉकेट और टैंक-रोधी मिसाइलों से किए जाने वाले हमलों को रोकने के लिए दक्षिणी लेबनान की सीमा के अंदर लगभग 10 किलोमीटर तक एक ‘बफर जोन’ स्थापित किया है।

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश