इजराइल ने गाजा में चिकित्सकीय सामग्री लेकर जा रहे काफिले को निशाना बनायाःसहायता समूह

Ads

इजराइल ने गाजा में चिकित्सकीय सामग्री लेकर जा रहे काफिले को निशाना बनायाःसहायता समूह

  •  
  • Publish Date - August 30, 2024 / 03:10 PM IST,
    Updated On - August 30, 2024 / 03:10 PM IST

दुबई, 30 अगस्त (एपी) इजराइल ने एक मिसाइल हमले में गाजा पट्टी में एक अस्पताल में चिकित्सकीय सामग्री और ईंधन ले जा रहे एक काफिले को निशाना बनाया। इस हमले में स्थानीय परिवहन कंपनी के कई लोगों की मौत हो गई। एक सहायता समूह ने यह जानकारी दी।

हालांकि, इजराइल ने सबूत के बिना दावा किया कि बंदूकधारियों द्वारा काफिले पर कब्जा किये जाने के बाद उसने हमला किया।

फलस्तीन क्षेत्र के लिए सहायता समूह ‘एएनईआरए’ की निदेशक सांद्रा रशीद ने कहा कि इस हमले में एक परिवहन कंपनी में कार्यरत कई लोग मारे गए, जिसके वाहनों में सहायता समूह रफह में अमीरात रेड क्रिसेंट अस्पताल के लिए सामग्री ले जा रहे थे।

यह हमला बृहस्पतिवार को गाजा पट्टी में सलाह अल-दीन रोड पर हुआ और काफिले के पहले वाहन को निशाना बनाया गया।

रशीद ने एक बयान में कहा, ‘‘इस बर्बर घटना के बावजूद, काफिले में शेष वाहन आगे बढ़ सके और अस्पताल में सहायता आपूर्ति सफलतापूर्वक पहुंचा पाए। हम इस बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ था।’’

इजराइल सेना ने शुक्रवार को एसोसिएटिड प्रेस द्वारा टिप्पणी के लिए किये गए अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि इजराइली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एविचे आद्रेई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बंदूकधारियों ने काफिले के आगे वाली एक जीप पर कब्जा कर उसे चलाना शुरू कर दिया। उग्रवादियों के वाहन पर हमला करने की संभावना की पुष्टि के बाद निशाना साधा गया, क्योंकि काफिले के शेष वाहनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वे योजना के अनुरूप अपने लक्ष्य तक पहुंच गए।

एपी शफीक पवनेश

पवनेश