इजराइल, हमास को संघर्ष में बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन करने वालों की सूची में शामिल करेगा संरा

इजराइल, हमास को संघर्ष में बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन करने वालों की सूची में शामिल करेगा संरा

इजराइल, हमास को संघर्ष में बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन करने वालों की सूची में शामिल करेगा संरा
Modified Date: June 8, 2024 / 01:02 am IST
Published Date: June 8, 2024 1:02 am IST

संयुक्त राष्ट्र, सात जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस सुरक्षा परिषद को सौंपी जाने वाली अपनी आगामी वार्षिक रिपोर्ट में इजराइल और हमास को सशस्त्र संघर्ष में बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा का उल्लंघन करने वालों की सूची में शामिल करेंगे।

पिछले वर्ष की रिपोर्ट की प्रस्तावना के अनुसार, ‘‘बच्चों की हत्या करने और उन्हें अपंग बनाने’’ तथा ‘‘विद्यालयों, अस्पतालों पर हमलों’’ में शामिल होने पर पक्षकारों को सूची में शामिल किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने संवाददाताओं को बताया कि महासचिव गुतारेस के कार्यालय के प्रमुख कोर्टेने रैट्रे ने संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत गिलाद एर्डन को फोन कर शुक्रवार को बताया कि अगले सप्ताह जब परिषद को रिपोर्ट भेजी जाएगी तो इजराइल को सूची में शामिल किया जाएगा।

हमास और फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद को भी सूचीबद्ध किया जा रहा है।

इजराइल ने नाराजगी जताते हुए समाचार संगठनों को एक वीडियो भेजा, जिसमें एर्डन कथित तौर पर रैट्रे से बात करते हुए उन्हें डांटते दिख रहे हैं।

एपी सिम्मी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में