बैंक में घुसे तीन फलस्तीनी आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, रमजान में हिंसा फैलाने की आशंका

kill three Palestinians in West Bank : रमजान के पवित्र माह के दौरान इजराइल और फलस्तीन के बीच हिंसा बढ़ने की आशंका पैदा हो गयी है

बैंक में घुसे तीन फलस्तीनी आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, रमजान में हिंसा फैलाने की आशंका
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: April 2, 2022 9:52 am IST

यरुशलम। kill three Palestinians in West Bank :  इजराइली सुरक्षाबलों ने शनिवार तड़के वेस्ट बैंक में तीन फलस्तीनी आतंकवादियों को मार गिराया। इस घटना से रमजान के पवित्र माह के दौरान इजराइल और फलस्तीन के बीच हिंसा बढ़ने की आशंका पैदा हो गयी है।

<<*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*>>

फलस्तीनी हमलावरों ने देशभर में अलग-अलग हमलों में 11 इजराइलियों की हत्या कर दी थी जिसके बाद हाल के दिनों में तनाव बढ़ गया। इजराइली सुरक्षा बलों ने सुरक्षा बढ़ा दी और वेस्ट बैंक में छापे मारने शुरू किए, जिसमें बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के दौरान दो फलस्तीनी मारे गए।

एक अन्य फलस्तीनी भी वेस्ट बैंक में एक बस में एक इजराइली को चाकू घोपकर घायल करने के बाद बृहस्पतिवार को मारा गया।

इजराइल की पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकवादी उसके सुरक्षाबलों के खिलाफ हाल में हुए हमलों में शामिल एक समूह के सदस्य थे और वे एक अन्य हमला करने की योजना बना रहे थे। लेकिन शनिवार को सेना तथा खुफिया अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर इस योजना को नाकाम कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: KKR की पंजाब के खिलाफ आसान जीत, कप्तान मयंक अग्रवाल ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठिकरा

फलस्तीनी टीवी की खबर के अनुसार इजराइली सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के शव अपने कब्जे में ले लिए हैं। इससे पहले शुक्रवार की नमाज के दौरान झड़प में हेबरोन शहर में एक फलस्तीनी मारा गया था।

यह भी पढ़ें: नई शराब दुकान खुलते ही लोगों ने किया पथराव, शराब की बोतलों को किया आग के हवाले


लेखक के बारे में