यरुशलम : फलस्तीनी ने सैन्य ठिकाने के पास दो इजराइलियों को चाकू मारा
यरुशलम : फलस्तीनी ने सैन्य ठिकाने के पास दो इजराइलियों को चाकू मारा
यरुशलम, चार अप्रैल (एपी) तेल अवीव के दक्षिण में स्थित एक सैन्य ठिकाने के पास एक संदिग्ध फलस्तीनी ने मंगलवार को दो इजराइलियों को चाकू मार दिया।
मैगन डेविड एडोम पैरामेडिक सर्विस ने बताया कि स्रीफिन सैन्य अड्डे के पास एक राजमार्ग पर चाकूबाजी की इस घटना में घायल व्यक्तियों को चिकित्साकर्मियों ने प्राथमिक उपचार दिया। बाद में उन्हें उनकी चोटों के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
इजराइली मीडिया ने दोनों पीड़ितों की पहचान सैनिकों के रूप में की। संदिग्ध के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है।
फलस्तीनियों ने पिछले एक साल में इजराइली सुरक्षा कर्मियों और नागरिकों पर कई हमले किए हैं। सोमवार को इजराइली सैनिकों ने वेस्ट बैंक के नाबलस शहर में एक छापेमारी के दौरान दो फलस्तीनी बंदूकधारियों को मार गिराया था।
एपी अमित मनीषा
मनीषा

Facebook


