Kim Jong Un Viral Video: बेटी को तोप के सामने बिठाकर सैर पर निकला नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम-जोंग-उन.. खूब वायरल हो रहा ये वीडियो

Ads

Kim Jong Un War Tank Ride Viral Video: किम जोंग उन का बेटी संग टैंक राइड वीडियो वायरल, नॉर्थ कोरिया चुनाव में 99.93% वोट मिलने का दावा

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 06:57 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 06:58 PM IST

Kim Jong Un War Tank Ride Viral Video || Image- RT.Com File

HIGHLIGHTS
  • किम जोंग उन का टैंक राइड वीडियो वायरल
  • बेटी के साथ सैन्य अभ्यास में शामिल
  • नॉर्थ कोरिया चुनाव में 99% से ज्यादा वोट

प्योंगयांग: अपने अजीबोगरीब फैसले और परमाणु संपन्न होने के दावे के साथ दूसरे देशों से हर वक़्त भिड़ने को तैयार रहने वाला उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन आजकल अपने एक नए कारनामे के लिए चर्चा में है। (Kim Jong Un War Tank Ride Viral Video) जीत से उत्साहित उसके कारनामें का वीडियो सोशल मीडिया पर विषय बना हुआ है।

बेटी के साथ की तोप की सवारी

दरअसल तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी बेटी के साथ टैंक राइड की है। इसका वीडियो सोशल वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में किम जोंग उन इस सफर में बेहद खुश नजर आ रहे है। दोनों के साथ उत्तर कोरिया सेना के बड़ी अफसर भी टैंक पर सवार हैं। किम की बेटी खुद टैंक चलाती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि, किम जोंग उन अकसर अपने सेना के युद्ध के तैयारियों का आकलन करते रहता है। ताजा टैंक राइड भी इन्ही तैयारियों का हिस्सा बताया जा रहा है।

कॉम जोंग उन ने फिर से जीता चुनाव, मिलें इतने फीसद वोट

दूसरी तरफ अजब नॉर्थ कोरिया में गजब इलेक्शन हुआ। किम जोंग उन की पार्टी ने 99.93% वोट हासिल किए है। (Kim Jong Un War Tank Ride Viral Video) किम जोंग की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (WPK) ने सभी 687 सीटें जीत ली है। इसी महीने के 15 मार्च को यह इलेक्शन आयोजित हुआ था।

वही किम के साथ उसकी बहन किम जो-जॉन्ग ने भी चुनाव जीत लिया है। सुप्रीम लीडर के खिलाफ में महज 0.07 फीसदी वोट पड़े। हालांकि इंटरनेशनल लेवल पर इन चुनावों को महज औपचारिक प्रक्रिया माना जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

रुपया 82 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.71 प्रति डॉलर पर बंद

मानवता के लिए समर्पित चिकित्सा ही जीवन का पुनर्निर्माण : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

खेलों के लिये ओडिशा के प्यार को देखेगी दुनिया: मुख्यमंत्री माझी

यह भी देखें:- 

ब्रिटेन में बिना टिकट फुटबॉल स्टेडियम में घुसना अब दंडिक अपराध

वृंदावन का प्रत्येक कण श्रीकृष्ण की लीलाओं का साक्षी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण, केंद्र और राज्य मिलकर काम करें: मनोहर लाल

1. किम जोंग उन का वायरल वीडियो किस बारे में है?

वीडियो में किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ टैंक पर सवारी करते नजर आ रहे हैं।

2. नॉर्थ कोरिया चुनाव में कितना वोट मिला?

उनकी पार्टी को लगभग 99.93 प्रतिशत वोट मिलने का दावा किया गया है।

3. इस चुनाव को दुनिया कैसे देखती है?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे वास्तविक लोकतांत्रिक चुनाव नहीं, बल्कि औपचारिक प्रक्रिया माना जाता है।