कोविड-19 अपडेट: दुनिया के 198 देशों में संक्रमण, भारत में 606 मरीज, इटली में 24 घंटे में 686 मरीजों की मौत

कोविड-19 अपडेट: दुनिया के 198 देशों में संक्रमण, भारत में 606 मरीज, इटली में 24 घंटे में 686 मरीजों की मौत

कोविड-19 अपडेट: दुनिया के 198 देशों में संक्रमण, भारत में 606 मरीज, इटली में 24 घंटे में 686 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: March 26, 2020 6:46 am IST

रायपुर। देशभर में मरीजों की संख्या 606 हो गई है, कोरोना से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 13 पहुंच गई है, जिसमें से एक की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ में कुल मरजों की संख्या 3 हो गई। दुनिया भर के 198 देशों में संक्रमण है, पूरी दुनिया में 4 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, संपर्क में आए 4 लो…

आज शाम जी 20 देशों की आपात बैठक होगी, कोरोना के खिलाफ एक्शन प्लान बैठक में तैयार किया जाएगा। कोरोना के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है, कर्नाटक में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 91 हो गई है, एक की मौत भी खबर है। महाराष्ट्र में अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: सोशल डिस्टेंसिंग के नायाब तरीके, राशन और सब्जी की दुकानों पर सामान …

इटली में 24 घंटे में 683 लोगों की मौत हुए है, स्पेन में 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 656 पहुंच गई है। कोरोना के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व हमें समझना होगा, नही तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगें।

ये भी पढ़ें: दिखने लगा लॉकडाउन का पॉजिटिव इंपैक्ट, दिल्ली—एनसीआर सहित पूरे देश क…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com