पाकिस्तानी अधिकारी ने चुराया कुवैती अधिकारी का वॉलिट, हुए कैमरे में कैद

Ads

पाकिस्तानी अधिकारी ने चुराया कुवैती अधिकारी का वॉलिट, हुए कैमरे में कैद

  •  
  • Publish Date - September 30, 2018 / 06:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

  पाकिस्तान। इन दिनों  पाकिस्तान के एक ब्यूरोक्रेट्स  जारार हैदर खान का वायलेट चोरी का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के सयुक्त सचिव जारार खान उच्च अधिकारी है। और उन्होंने ऐसी हरकत उस वक्त की जब एक  प्रतिनिधिमंडल प्रधान मंत्री से मिलने आया था और उन्होंने अपना वायलेट टेबल में रखा था।

 

 

घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब कुवैती के प्रतिनिधि ने अपने खोए हुए वॉलेट की जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज में चोर को सर्च करने की बात कही  उसके बाद  चोर को पकड़ने के लिए जांच शुरू की गई तब यह बात निकल कर आई । पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने इस घटना पर बहुत अधिक आक्रोश जताया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू हो गई है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक साथ बहुत सारी कुर्सियां लगी हुई हैं। जहां पर अधिकारी बैठे हुए थे। लेकिन ब्रेक के समय में कुवैत के एक अधिकारी अपना वॉलेट टेबल पर भूल जाते हैं। इस वॉलेट पर पाकिस्तानी अधिकारी की नजर गड़ी हुई थी और जैसे ही उनसे मौका मिला, उसने बड़ी सफाई से टेबल पर रखे वॉलेट को अपनी जेब में रख लिया। जब शिकायत की गई कि कुवैत के अधिकारी का वॉलेट खो गया है, तो सीसीटीवी फुटेज की जांच हुई। जिसके बाद सच्चाई सामने आई।

वेब डेस्क IBC24