ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद कुवैत की वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय

Ads

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद कुवैत की वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 09:16 AM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 09:16 AM IST

दुबई, आठ जुलाई (एपी) अमेरिका द्वारा ईरान को निशाना बनाकर हवाई हमले किए जाने के बाद कुवैत ने बुधवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियां हमलों को रोकने में लगी हैं।

कुवैत की सेना ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब बहरीन ने भी बुधवार सुबह कहा कि उस पर मिसाल हमले किए जा रहे हैं। बहरीन में बुधवार तड़के मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा।

अभी इस बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है कि दोनों देशों में कोई स्थान हमलों का निशाना बना या नहीं।

युद्ध के दौरान बहरीन और कुवैत पहले भी ईरानी हमलों का निशाना बन चुके हैं।

एपी सिम्मी वैभव

वैभव