नई दिल्ली। भारत की शान सुनीता विलियम्स एक बार फिर नया इतिहास रचने जा रही है। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता अमेरिका में तैयार प्राइवेट स्पेसशिप को अंतरिक्ष में ले जाने की तैयारी में है। बता दें कि नासा ने प्राइवेट स्पेसशिप उड़ान योजना से जुड़ी बोइंग और स्पेसएक्स कंपनी के कमर्शल क्रू की घोषणा की है जिसमे 9 सदस्यीय क्रू मेम्बर्स में से सुनीता विलियम्स के नाम की भी घोषणा हुई है। अब तक नासा ने जिन क्रू मेंबर के नाम की घोषणा की है उनमें विक्टर ग्लोवर, मिशेल होपकिंस, रॉबर्ट बेनकेन, डगलस हर्ल, निकोलस मान, क्रिस्टफर फर्गुशन, एरिक बो, जोश कसाडा और सुनीता विलियम्स रहेंगी।
आपको बता दें कि ये प्राइवेट स्पेसशिप कर्मशल स्पेसक्राफ्ट योजना के तहत अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगी. पहली उड़ान 2019 की शुरुआत या मध्य तक हो सकती है. शुरुआत में यह क्रू कुछ टेस्ट उड़ान पर जाएगा।भारत के लिए गर्व की बात ये है कि प्राइवेट स्पेसशिप के क्रू मेंबर में से 8 एक्टिव नासा मेंबर ही हैं और 1 पूर्व अंतरिक्ष यात्री कमर्शल क्रू के रूप में जुड़ा है. ये क्रू मेंबर बोइंग की CST-100 Starliner और SpaceX Dragoncapsules स्पेसशिप को इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन ले जाने में सहयोग देंगे.
A monumental @Commercial_Crew announcement, transforming global data into local solutions and tracking California wildfires from space. For all of this and more, watch to see what happened This Week at NASA: https://t.co/9FAu6DNVXR pic.twitter.com/32VIWmdWNg
— NASA (@NASA) August 4, 2018
आपको बता दें कि इसके साथ ही 2011 के बाद अमेरिकी धरती से अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले ये पहले क्रू भी होंगे. ज्ञात हो कि अपने पहले ऑपरेशनल मिशन में सुनीता विलियम्स और जोश कसाडा बोइंग के विमान से उड़ान भरेंगे. वहीं विक्टर ग्लोवर और मिशेल हॉपकिंस स्पेसएक्स के विमान से इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन पहुंचेंगे. आपको बता दें कि जोश कसाडा की अंतरिक्ष के लिए यह पहली उड़ान होगी।
“We are on the brink of launching American astronauts on American rockets from American soil,” said @JimBridenstine during today’s #LaunchAmerica announcement. Check out the highlights in this @Twitter moment: https://t.co/2Dki4LTw1K pic.twitter.com/5cOTzOrqmT
— NASA (@NASA) August 3, 2018
टेस्ट सफल होने के बाद नासा इन कंपनियों के विमानों को स्पेस में जाने का सर्टिफिकेशन देगी और बाकी क्रू मेंबर भी आने वाले समय में इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ेंगे. इन टेस्ट में लॉन् अबॉर्ट सिस्टम का भी परीक्षण होगा, जिसके तहत आपातकाल में क्रू मेंबर को सुरक्षित धरती पर लाने का परीक्षण किया जायेगा।
वेब डेस्क IBC24