लेबनान : इजराइली सेना ने हमास के एक सहयोगी को किया गिरफ्तार

Ads

लेबनान : इजराइली सेना ने हमास के एक सहयोगी को किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 04:25 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 04:25 PM IST

बेरूत, नौ फरवरी (एपी) दक्षिणी लेबनान में सोमवार तड़के एक अभियान में इजराइली सेना ने फलस्तीनी चरमपंथी समूह हमास के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। इजराइली सेना और लेबनान की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

लेबनान की सरकारी मीडिया के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का संबंध एक स्थानीय सुन्नी इस्लामिक समूह से भी था। इजराइली सेना पूछताछ के लिए उसे इजराइल ले गई।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी नेशनल न्यूज एजेंसी के मुताबिक सोमवार को लेबनान के दक्षिणी गांव यानूह में एक इजराइली ड्रोन ने एक कार पर हमला किया, जिसमें एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

इस हमले पर इजराइल की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

एनएनए एजेंसी के अनुसार, सुन्नी इस्लामिक समूह अल-जमा अल-इस्लामिया के एक स्थानीय अधिकारी अत्वी अत्वी को इजराइल की सीमा से लगे दक्षिणी गांव हेब्बारिह में ले जाया गया।

इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि इजराइली सैनिकों ने एक ‘लक्षित खुफिया-आधारित अभियान’ में इस्लामिक समूह के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। उसने अधिकारी का नाम उजागर नहीं किया।

इस्लामिक समूह ने इस गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह इजराइल द्वारा लेबनान पर किए जा रहे दैनिक हमलों और उसकी संप्रभुता के उल्लंघन का हिस्सा है। उन्होंने लेबनान सरकार से अत्वी की रिहाई के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।

एपी रवि कांत रवि कांत वैभव

वैभव