पेरिस, 14 अप्रैल (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर शुक्रवार को पेरिस में होर्मुज जलडमरूमध्य से संबंधित एक सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिसमें इस संकरे जलमार्ग के बंद होने के कारण प्रभावित देश भाग लेंगे।
मैक्रों के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अन्य प्रतिभागी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
बयान में कहा गया है कि यूरोपीय और अन्य प्रतिभागी एक पूरी तरह रक्षात्मक मिशन में योगदान देने के लिए तैयार हैं, जिसका मकसद होर्मुज जलडमरुमध्य में स्वतंत्र आवागमन बहाल करना है।
फ्रांस और ब्रिटेन तेल टैंकरों और कंटेनर जहाजों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पिछले कुछ हफ्तों से एक अभियान शुरू करने पर काम कर रहे हैं ताकि होर्मुज जलडमरुमध्य से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।
एपी जोहेब पवनेश
पवनेश