अंकारा, 13 मार्च (एपी) मध्य तुर्किये में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये की आपातकालीन सेवा ने यह जानकारी दी।
भूकंप के झटकों के बाद कुछ निवासी अपने-अपने घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी-एएफएडी के अनुसार, 5.5 तीव्रता के भूकंप का केंद्र तोकात प्रांत के निकसर शहर में 6.4 किलोमीटर की गहराई में था।
एएफएडी ने बताया कि भूकंप के झटके बृहस्पतिवार देर रात तीन बजकर 35 मिनट पर आए और कई प्रांतों में महसूस किए गए। हालांकि ‘‘कोई प्रतिकूल घटनाक्रम’’ सामने नहीं आया।
तुर्किये भूकंप संभावित क्षेत्रों में आता है और यह प्रमुख ‘फॉल्ट लाइन’ के शीर्ष पर स्थित है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
वर्ष 2023 में तुर्किये में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में 53,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी तथा दक्षिणी एवं दक्षिणपूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थीं। पड़ोसी सीरिया के उत्तरी भागों में भी 6,000 लोग मारे गए थे।
एपी सुरभि सिम्मी
सिम्मी