अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप

Ads

अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप

  •  
  • Publish Date - November 3, 2025 / 08:13 AM IST,
    Updated On - November 3, 2025 / 08:13 AM IST

काबुल, तीन नवंबर (एपी) उत्तरी अफगानिस्तान में रविवार देर रात 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।

इस दौरान किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खुल्म से 22 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 28 किलोमीटर की गहराई में था। यह स्थानीय समयानुसार सोमवार रात 12 बजकर 59 मिनट पर आया।

तालिबान सरकार के अनुसार, 31 अगस्त 2025 को पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास 6.0 तीव्रता के भूकंप के कारण 2,200 से अधिक लोग मारे गए थे। इससे पहले सात अक्टूबर 2023 को 6.3 तीव्रता के भूकंप के बाद आए तेज झटकों में कम से कम 4,000 लोगों की मौत हो गई थी।

एपी सिम्मी जोहेब

जोहेब