दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा के निकट 7.6 तीव्रता का भूकंप

Ads

दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा के निकट 7.6 तीव्रता का भूकंप

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 11:36 AM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 11:36 AM IST

नेयाफू (टोंगा), 24 मार्च (एपी) दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा के निकट मंगलवार को 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के 237 किलोमीटर की गहराई में आया।

भूकंप का केंद्र नेयाफू से 153 किलोमीटर दूर समुद्र में था। नेयाफू द्वीपीय देश टोंगा का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

भूकंप से तत्काल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

एपी जोहेब शोभना

शोभना