पश्चिम एशिया संकट : सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये के विदेशमंत्री पाकिस्तान की यात्रा पर करेंगे

Ads

पश्चिम एशिया संकट : सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये के विदेशमंत्री पाकिस्तान की यात्रा पर करेंगे

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 03:20 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 03:20 PM IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 28 मार्च (भाषा) ईरान के साथ जारी युद्ध की वजह से पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तान ने सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये के विदेश मंत्रियों का आमंत्रित किया है। विदेश विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विदेश कार्यालय ने बताया कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के निमंत्रण पर सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान और मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलट्टी रविवार और सोमवार को इस्लामाबाद का दौरा करेंगे।

बयान के मुताबिक इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री ‘‘क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयासों सहित कई मुद्दों पर गहन चर्चा करेंगे।’’

विदेश कार्यालय ने बताया कि तीनों देशों के विदेशमंत्री अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे।

बयान के मुताबिक पाकिस्तान ‘‘सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र जैसे मित्र देशों के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, और यह यात्रा इन देशों के साथ पाकिस्तान के सहयोग और समन्वय को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी’’।

जियो न्यूज के मुतरबिक बैठक पहले तुर्किये में होनी थी, लेकिन डार की व्यस्तताओं के कारण उन्होंने नेताओं से इस्लामाबाद आने का अनुरोध किया।

डार के हवाले खबर दी गई, ‘‘ बैठक तुर्किये में होनी थी, लेकिन मेरी व्यस्तता के कारण, मैंने अपने भाइयों से अनुरोध किया कि वे कल (रविवार) इस्लामाबाद में मिलें।’’

भाषा धीरज माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार