ईरान पर अमेरिका के हमलों के बाद बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा

Ads

ईरान पर अमेरिका के हमलों के बाद बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 08:47 AM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 08:47 AM IST

दुबई, आठ जुलाई (एपी) होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक पोतों को निशाना बनाए जाने के जवाब में अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले किए जाने के बाद बहरीन में बुधवार तड़के मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा।

बहरीन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की। उसने अभी और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।

अमेरिका की नौसेना के पांचवें बेड़े का ठिकाना बहरीन युद्ध के दौरान ईरान के हमलों का कई बार निशाना बना है।

एपी सिम्मी खारी

खारी