पेट के भीतर मौजूद अंजीर का बीज बना पेड़ ..तो चला लापता शख्स का पता
पेट के भीतर मौजूद अंजीर का बीज बना पेड़ ..तो चला लापता शख्स का पता
तुर्की। तुर्की में एक लापता शख्स के बारे जब पता चला तो सब हैरान रह गए। लापता शख्स का पता एक पेड़ के कारण चला। दरअसल मृत्यु के दौरान उस व्यक्ति के पेट में अंजीर का बीज था, जो कि अब पेड़ बन चुका था। साल 2011 में जब एक शोधकर्ता ने पहाड़ों में एक असामान्य जगह में बढ़ते हुए एक अंजीर के पेड़ को देखा। तो उसको अचंभा हुआ और उसने पेड़ के चारों ओर के क्षेत्र को खोद दिया। खुदाई के बाद उसे वहां एक मानव शरीर के अवशेष मिले जिसे देखकर वह भयभीत हो गया।
पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक में तबाह आतंकी कैंप फिर से आबाद, 250 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार
खोज के बाद पता चला कि पेड़ उस आदमी के पेट से निकला था। उस व्यक्ति की पहचान जिसे अहमेत हर्ग्यून के रूप में हुई है। जो 1974 में ग्रीक साइप्रस और तुर्की साइप्रस के बीच संघर्ष के दौरान मारा गया था। इस जगह से दो अन्य शव भी पाए गए हैं। हत्या की जांच करने वालों ने पाया कि गुफा में एक डायनामाइट द्वारा हर्ग्यून और अन्य दो की मौत हो गई थी। उनका कहना है कि हर्ग्यून ने मरने से कुछ ही समय पहले अंजीर खाया होगा।
पढ़ें- विवाहेत्तर संबंध पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- पत्नी का मालिक नहीं है पति, विवाहेत्तर संबंध अपराध नहीं
हत्या की जांच करने वालों ने पाया कि हर्ग्यून दो अन्य व्यक्तियों के साथ तुर्की रेसिसटेंस ऑर्गेनाइजेशन (टीएमटी) में शामिल हुआ था. जिन्हें लड़ाई के दौरान गुफा में ले जाया गया, जहां डायनामाइट विस्फोट में तीनों की मौत हो गई। उनके शव लगभग 40 वर्षों तक लापता रहे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


