Mohammad Tahir Anwar Death: भारत के एक और दुश्मन का अंत!.. ‘अज्ञात लोगों’ ने दिया इस हमले को अंजाम! ऑपरेशन सिंदूर में ढेर हो गया था परिवार

Ads

Mohammad Tahir Anwar Death: भारत के एक और दुश्मन का अंत!.. 'अज्ञात लोगों' ने दिया इस हमले को अंजाम! ऑपरेशन सिंदूर में ढेर हो गया था परिवार

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 02:14 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 02:15 PM IST

Mohammad Tahir Anwar Death | Photo Creadit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की मौत
  • ताहिर अनवर जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशन्स में सक्रिय भूमिका निभाता था
  • जैश-ए-मोहम्मद भारत में कई बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को बहुत बड़ा झटका लगा है। बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की मौत (Mohammad Tahir Anwar Death) हो गई। भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने भी अनवर की मौत की पुष्टि की है। हालांकि किस वजह से मौत हुई है इसकी कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जैश में अहम भूमिका निभाता था ताहिर अनवर

Terrorist Masood Azhar आपको बता दें कि ताहिर अनवर, मसूद अजहर के पांच भाइयों में से एक था और जैश-ए-मोहम्मद से करीब से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि वे सालों से इस संगठन के ऑपरेशन्स में सक्रिय थे। हालांकि उनकी मौत कैसे हुई इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

‘जैश-ए-मोहम्मद का नाम भारत में हुए कई बड़े हमलों से जुड़ा है’

जैश-ए-मोहम्मद (JeM) पाकिस्तान स्थित एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन है, जिसे 2000 में मसूद अज़हर ने बनाया था। यह भारत में कई बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार है, जिनमें 2019 का पुलवामा हमला (40 जवान शहीद), 2001 का संसद भवन हमला और 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला शामिल है।

ऑपरेशन सिंदूर में ढेर हो गया था परिवार

आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 6 और 7 मई के दरमियान पाकिस्तान के 9 आंतकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक के जरिए नेस्तनाबूद किया। ये हमले रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। एयर स्ट्राइक के बाद 100 लोगों के मौत हो गई थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी सरगना मसूद अजहर के ठिकाने पर भी भारी तबाही मचाई है। ये हमला दो सप्ताह पहले कश्मीर स्थित पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब था।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर दूर बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय सहित अन्य ठिकानों पर हमला किया था। आतंकवाद के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के टॉप आतंकी मसूद अजहर का कुनबा उजड़ गया था। भारत की एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए तो वहीं, उसके चार गुर्गे भी ढेर हो गए थे। जैश-ए-मोहम्मद ने बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

मोहम्मद ताहिर अनवर कौन थे?

वे मसूद अजहर के बड़े भाई और जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशन्स में सक्रिय सदस्य थे।

उनकी मौत कैसे हुई?

फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

जैश-ए-मोहम्मद किसने बनाया था?

इसे 2000 में मसूद अजहर ने बनाया था।