Mojtaba Khamenei Health News: ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई घायल? राष्ट्रपति के बेटे ने किया बड़ा खुलासा! जानिए क्या है हकीकत

Ads

Mojtaba Khamenei Health News: ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई घायल? राष्ट्रपति के बेटे ने किया बड़ा खुलासा! जानिए क्या है हकीकत

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 02:27 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 02:31 PM IST

Mojtaba Khamenei Health News/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • मोजतबा खामेनेई की सेहत पर उठे सवाल
  • राष्ट्रपति के बेटे ने किया बड़ा खुलासा
  • ईरान की राजनीति में हड़कंप

दुबई:  Mojtaba Khamenei Health News:  ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर बुधवार को उस समय अटकलें तेज हो गईं जब ईरान के राष्ट्रपति के बेटे ने उनके ‘‘घायल होने’’ संबंधी समाचार सुनने की बात कही। मोजतबा (56) इजराइल और अमेरिका के हमलों में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं।

ईरान में खामेनेई की सेहत पर शंका (Ayatollah Mojtaba Khamenei)

Mojtaba Khamenei Health News:  ईरान में मोजतबा लंबे समय से एक रहस्यमय शख्सियत रहे हैं। उनके पिता एवं पत्नी की 28 फरवरी को इजराइली हवाई हमले में मौत हो गई थी और उसी हमले के बाद युद्ध शुरू हुआ। इसके बाद से मोजतबा सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और सोमवार को सर्वोच्च नेता बनने के बाद से उन्होंने कोई बयान भी नहीं दिया है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बेटे यूसुफ पेजेश्कियन ने टेलीग्राम ऐप पर रात में एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा , ‘‘मैंने मोजतबा के घायल होने की खबरें सुनीं। मैंने उनके संपर्क में रहे मित्रों से इसके बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि ‘अल्लाह का शुक्र है, वह स्वस्थ हैं और कोई समस्या नहीं है’ ।’’

यह भी पढ़ें

"Ayatollah Mojtaba Khamenei Health News" क्या है?

"अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई स्वास्थ्य समाचार" के अनुसार उनके घायल होने की अफवाहें थीं, लेकिन उनके संपर्क में रहे मित्रों ने पुष्टि की कि वह स्वस्थ हैं और कोई गंभीर समस्या नहीं है।

"Iran Leader Injury Report" के पीछे क्या घटना है?

"ईरान नेता चोट रिपोर्ट" इस खबर से जुड़ी है कि मोजतबा खामेनेई के पिता अली खामेनेई और पत्नी 28 फरवरी को इजराइल के हवाई हमले में मारे गए, जिसके बाद मोजतबा के स्वास्थ्य पर अटकलें तेज हुईं।

"Yousef Pajeshtian Statement on Khamenei" में क्या कहा गया?

"यूसुफ पेजेश्कियन का बयान खामेनेई पर" में उन्होंने कहा कि मोजतबा के बारे में सुनी गई खबरें सही नहीं हैं और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।