मॉस्को। (एपी) World war in Ukraine and Russian : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा कुछ दिनों के भीतर रूस द्वारा आक्रमण करने की चेतावनी को तूल नहीं देने के बीच रविवार को अमेरिका ने यूक्रेन सीमा के पास रूसी सैनिकों की संख्या में इजाफा होने के संबंध में चेतावनी दी।
यह भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल कल बुंदेलखंड के कई विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनाव प्रचार, आज झांसी में करेंगे विश्राम
व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को जेलेंस्की के साथ करीब 50 मिनट तक बात की और उन्हें समर्थन की प्रतिबद्धता दोहराई।
यह भी पढ़ें: 109 साल बाद किया गया शहीद लागुड़ नगेसिया की अस्थियों का अंतिम संस्कार, जानिए कौन थे ये शख्स
वहीं, नाम नहीं बनाते की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों की एक लाख की संख्या के अपने दावे में सुधार करते हुए रविवार को 1,30,000 से अधिक सैनिकों का जमावड़ा होने का दावा किया है।
यह भी पढ़ें: बरगी नहर परियोजना हादसा! 24 घंटे रेस्क्यू कर 7 लोगों को निकाला सुरक्षित, अभी भी फंसे हुए हैं दो मजदूर
अमेरिका ने रविवार को चेतावनी दी कि और अधिक संख्या में रूसी सैनिक यूक्रेन की सीमा के पास जमा हो रहे हैं और कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: रास नहीं आई दलित की शादी की डीजे की गूंज, परिवार वालों से की मारपीट, फेंक दिया रसोई का सामान