Muhoozi Kainerugaba Turkey Demand: कभी पीएम मेलोनी को 100 गायों के बदले शादी का ऑफर… अब इस देश से की अजीबोगरीब मांग, उगांडा चीफ का बयान सुर्खियों में

Ads

Muhoozi Kainerugaba Turkey Demand: Uganda के आर्मी चीफ जनरल Muhoozi Kainerugaba एक बार फिर अपने विवादित और चौंकाने वाले बयानों को लेकर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में हैं।

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 02:49 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 02:52 PM IST

uganda army/ image source: Commentary X HANDLE

HIGHLIGHTS
  • तुर्की से 1 अरब डॉलर मांग
  • सबसे सुंदर महिला” की डिमांड
  • कूटनीतिक संबंध खत्म करने की चेतावनी

Muhoozi Kainerugaba Turkey Demand: Uganda के आर्मी चीफ जनरल Muhoozi Kainerugaba एक बार फिर अपने विवादित और चौंकाने वाले बयानों को लेकर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने तुर्की से दो बड़ी मांगें रखी हैं—पहली, सोमालिया में आतंकवाद विरोधी अभियानों में युगांडा की सैन्य भूमिका के बदले 1 अरब डॉलर का भुगतान, और दूसरी, जिसे कई लोग मजाकिया और विवादित मान रहे हैं, तुर्की की “सबसे सुंदर महिला” को अपनी पत्नी के रूप में सौंपने की मांग। इस बयान के बाद कूटनीतिक हलकों में हलचल मच गई है और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Uganda army chief controversy: “सबसे सुंदर महिला” की डिमांड

जनरल काइनेरुगाबा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि युगांडा पिछले कई वर्षों से सोमालिया में अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन अल-शबाब के खिलाफ अफ्रीकी संघ मिशन के तहत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उनका आरोप है कि तुर्की वहां इंफ्रास्ट्रक्चर, बंदरगाह और एयरपोर्ट संचालन से लाभ कमा रहा है, जबकि युगांडा सुरक्षा बोझ उठा रहा है। इसी आधार पर उन्होंने तुर्की से 1 अरब डॉलर को “सिक्योरिटी डिविडेंड” के रूप में देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो कूटनीतिक संबंधों पर गंभीर असर पड़ेगा।

Uganda Turkey diplomatic row: कूटनीतिक संबंध खत्म करने की चेतावनी

अपने बयान में उन्होंने आगे कहा कि अगर तुर्की 30 दिनों के भीतर उनकी शर्तों को स्वीकार नहीं करता, तो कंपाला में स्थित तुर्की दूतावास को बंद कर दिया जाएगा और तुर्की एयरलाइंस के संचालन पर भी रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध पूरी तरह समाप्त किए जा सकते हैं। उनके इन बयानों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे असामान्य और गैर-कूटनीतिक माना जा रहा है, हालांकि युगांडा सरकार की ओर से अभी तक इसे आधिकारिक नीति नहीं बताया गया है।

Uganda army chief: पहले भी विवादित बयान दिए

यह पहली बार नहीं है जब Muhoozi Kainerugaba ने इस तरह के विवादित बयान दिए हों। इससे पहले 2022 में उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के लिए 100 गायों के बदले विवाह का प्रस्ताव दिया था, जिसे व्यापक रूप से सेक्सिस्ट और गैर-जिम्मेदाराना बयान माना गया था। उनके ऐसे बयानों पर पहले भी उनके पिता और युगांडा के राष्ट्रपति Yoweri Museveni को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी।

इन्हें भी पढ़ें:

युगांडा आर्मी चीफ कौन हैं?

तुर्की से 1 अरब डॉलर मांग

तुर्की से क्या मांग की गई?

सबसे सुंदर महिला” की डिमांड

विवादित बयान क्यों दिया गया?

कूटनीतिक संबंध खत्म करने की चेतावनी