नेपाल, भारत कूटनीतिक पहल के जरिये अपने सीमा विवाद सुलझा सकते हैं : खनाल

Ads

नेपाल, भारत कूटनीतिक पहल के जरिये अपने सीमा विवाद सुलझा सकते हैं : खनाल

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 12:04 AM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 12:04 AM IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, सात जुलाई (भाषा) नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने मंगलवार को कहा कि नेपाल और भारत कूटनीतिक पहल और वार्ता के जरिए अपने सीमा विवाद और अन्य मुद्दों को सुलझा सकते हैं।

संसद के उच्च सदन में खनाल ने कहा कि ‘बॉर्डर वर्किंग कमेटी’ की बैठक अगले महीने होगी।

नेपाल और भारत के बीच लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को लेकर सीमा का पुराना विवाद है और दोनों देश इन इलाकों पर अपना दावा करते हैं। भारत का कहना है कि ये इलाके उत्तराखंड का हिस्सा हैं और इस मुद्दे को आपसी बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए।

सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए खनाल ने कहा, ‘‘असल में, इन दावों और जवाबी दावों की वजह से हम टकराव की स्थिति में हैं।’’

खनाल ने कहा, ‘‘हालांकि, इन अंतरों के बावजूद, मैं यहां फिर से कहना चाहता हूं कि हमारा मानना ​​है कि सीमा से जुड़े इन मुद्दों और सुस्ता से संबंधित मामलों सहित अन्य मसलों को ऐतिहासिक तथ्यों, दस्तावेजों और मानचित्रों के आधार पर कूटनीतिक पहल और बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है।’’

भाषा

सुभाष गोला

गोला