नेपाल की भोटे कोशी नदी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बरकरार, नयी झील बनने से बढ़ी चिंता

नेपाल की भोटे कोशी नदी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बरकरार, नयी झील बनने से बढ़ी चिंता

नेपाल की भोटे कोशी नदी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बरकरार, नयी झील बनने से बढ़ी चिंता
Modified Date: August 27, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: August 27, 2026 7:12 pm IST

काठमांडू, 27 अगस्त (भाषा) नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी के उद्गम स्थल के पास एक नयी झील बनने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। चीनी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस झील का पानी बांध तोड़कर बाहर निकल सकता है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जल तथा मौसम विज्ञान विभाग (डीएचएम) ने बताया कि उसे चीन की ओर से नेपाल-चीन सीमा के पास नदी के अवरुद्ध हिस्से में एक झील बनने की जानकारी मिली है। विभाग के अनुसार, चीन सरकार ने नेपाल के विदेश मंत्रालय को यह जानकारी दी।

चीनी अधिकारियों के अनुमान के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह तक झील में करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा हो चुका था, जबकि अगले तीन दिन में इसमें 30 लाख घन मीटर और पानी आने की आशंका के मद्देनजर झील का पानी बांध तोड़कर बाहर निकल सकता है।

यह झील नेपाल में छोचेन खोला और पुरेपु सांगपो नदियों के संगम के पास बनी है। ये दोनों नदियां तिब्बत से निकलती हैं और नेपाल में प्रवेश करती हैं, जहां वे भोटे कोशी नदी प्रणाली का हिस्सा बन जाती हैं।

यह घटनाक्रम मध्य नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।

डीएचएम के बाढ़ पूर्वानुमान प्रभाग ने चेतावनी दी है कि भोटे कोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्रों में एक और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। उसने लोगों से अपील की है कि अगले आदेश तक नदियों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

यात्रियों, सुरक्षा कर्मियों और खोज एवं बचाव अभियानों में जुटे लोगों को भी संभावित खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

चीन के अधिकारी झील की निगरानी कर रहे हैं और बांध टूटने की स्थिति में संभावित प्रभावों का आकलन करने तथा आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के लिए आकलन कर रहे हैं।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में