रूस-यूक्रेन के बीच अगले दौर की वार्ता अगले सप्ताह निर्धारित है : जेलेंस्की

Ads

रूस-यूक्रेन के बीच अगले दौर की वार्ता अगले सप्ताह निर्धारित है : जेलेंस्की

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 07:40 PM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 07:40 PM IST

कीव, एक फरवरी (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच शांति वार्ता का अगला दौर बुधवार और बृहस्पतिवार को होगा।

वार्ता के अगले दौर के दौरान रूस, यूक्रेन और अमेरिका के दूत अबू धाबी में मुलाकात करेंगे।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमें अभी-अभी हमारी वार्ता टीम से एक सूचना मिली है। अगली त्रिपक्षीय बैठकों की तारीखें तय हो गई हैं, जो चार और पांच फरवरी को अबू धाबी में होगी। यूक्रेन सार्थक बातचीत के लिए तैयार है, और हम ऐसे परिणाम में रुचि रखते हैं, जो हमें युद्ध के वास्तविक और सम्मानजनक अंत के करीब ले जाए।’’

हालांकि, वार्ता के अगले दौर के संबंध में अमेरिकी या रूसी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई।

एपी शफीक सुरेश

सुरेश