नाइजीरियाई सेना ने गलती से बाजार पर किया हवाई हमला, करीब 100 लोगों की मौत

Ads

नाइजीरियाई सेना ने गलती से बाजार पर किया हवाई हमला, करीब 100 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 09:36 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 09:36 PM IST

अबूजा, 12 अप्रैल (एपी) पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया की वायु सेना द्वारा देश के पूर्वोत्तर हिस्से में जिहादी विद्रोहियों को निशाना बनाकर किये हमले की जद में एक बाजार के आने से कम से कम 100 लोग मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक मानवाधिकार समूह और स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि हवाई हमले की चपेट में एक बाजार आ गया है, लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि उसने जीवित बचे लोगों से पुष्टि की है कि बोर्नो राज्य की सीमा के पास योबे राज्य के एक गांव पर हुए हवाई हमले में कम से कम 100 लोग मारे गए। बोर्नो राज्य जिहादी विद्रोहियों का गढ़ माना जाता है, जो गत एक दशक से इलाके में सक्रिय हैं।

एपी धीरज नरेश

नरेश