दक्षिणी लेबनान के गांव में इजराइल की ओर से किए गए हवाई हमले में नौ लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

दक्षिणी लेबनान के गांव में इजराइल की ओर से किए गए हवाई हमले में नौ लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

दक्षिणी लेबनान के गांव में इजराइल की ओर से किए गए हवाई हमले में नौ लोगों की मौत, 13 अन्य घायल
Modified Date: September 7, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: September 7, 2026 3:04 pm IST

कफर रुम्मान (लेबनान), सात सितंबर (एपी) दक्षिणी लेबनान के एक गांव पर सोमवार तड़के इजराइल की वायु सेना की ओर से किए गए हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि इनमें से एक हमला एक इमारत पर हुआ, जिसमें एक बच्चे और दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

इसने बताया कि हमले में चार बच्चों और दो महिलाओं सहित 11 लोग घायल भी हुए हैं।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि गांव में एक कार पर हुए अन्य हवाई हमले में ‘लेबनानी इस्लामिक रिसाला स्काउट एसोसिएशन’ के एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

ये हमले इजराइल और हिजबुल्ला में फिर से बढ़े तनाव के बीच हुए हैं।

एपी खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में