बीजिंग, 14 मई (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच भेंट के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ताइवान के प्रति अमेरिका की नीति ‘अपरिवर्तित’ है, लेकिन चीन द्वारा बलपूर्वक ताइवान पर कब्जा करना ‘एक भयानक भूल’ होगी।
रुबियो ने एनबीसी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ऐसा कहा है। वह ट्रंप की चीन यात्रा में उनके साथ आये हैं।
उन्होंने शी की इस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया कि इस स्वशासी द्वीप को लेकर मतभेद संघर्ष का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि चीन वार्ता में ताइवान का मुद्दा हमेशा उठाता है।
रुबियो ने कहा, “आज की स्थिति में ताइवान के मुद्दे पर अमेरिकी नीति यहां हुई बैठक के बाद भी अपरिवर्तित है। यह मुद्दा उठाया गया। वे (चीनी पक्ष) हमेशा अपनी तरफ से यह मुद्दा उठाते हैं। हम हमेशा अपना रुख स्पष्ट करते हैं और अन्य विषयों पर आगे बढ़ते हैं।”
एपी
राजकुमार नरेश
नरेश