आज की दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं: पनामा ने भारत के रुख के समर्थन में कहा
आज की दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं: पनामा ने भारत के रुख के समर्थन में कहा
( तस्वीरों सहित )
पनामा सिटी, 29 मई (भाषा) आज की दुनिया में आतंकवाद के लिये कोई स्थान नहीं होने का उल्लेख करते हुए पनामा ने इस वैश्विक खतरे के खिलाफ भारत के रुख का समर्थन किया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक सर्वदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मध्य अमेरिकी देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की।
यह प्रतिनिधिमंडल उन सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक है जिन्हें भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक पहुंचने के लिए 33 वैश्विक राजधानियों का दौरा करने का कार्य सौंपा है। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे।
मंगलवार को यहां पहुंचे इस समूह ने बुधवार को पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो क्विंटेरो और विदेश उपमंत्री कार्लोस आर्टुरो होयोस से मुलाकात की।
थरूर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने क्विंटेरो के साथ उनके आवास में “रचनात्मक और उत्पादक” चर्चा की।
उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के प्रति अपनी समझ और समर्थन व्यक्त किया।”
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति ने “भारत की सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर भी ध्यान दिया तथा भारत के रुख का समर्थन करते हुए स्पष्ट किया कि आज की दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं है।”
सूर्या ने कहा कि बहुपक्षीय टीम ने राष्ट्रपति को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के “दृढ़ रुख” से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि इसमें इस बात पर भी प्रकाश डाला गया है कि जहां भारत “आर्थिक विकास और अपने लोगों के उत्थान पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, वहीं पाकिस्तान हजारों घाव देकर खून बहाने की नीति के माध्यम से हमारे देश को अस्थिर करने के अपने जुनून को जारी रखे हुए है।”
प्रतिनिधिमंडल ने पनामा के विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज-आचा, उप-मंत्री कार्लोस होयोस और उनके कई सहयोगियों से भी मुलाकात की।
थरूर ने कहा कि उनके साथ बातचीत “उत्कृष्ट और रचनात्मक” रही।
प्रतिनिधिमंडल गुयाना से यहां आया है और बृहस्पतिवार को कोलंबिया के लिए रवाना होगा। कोलंबिया से प्रतिनिधिमंडल ब्राजील और फिर अमेरिका जाएगा।
भाषा प्रशांत मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: आज की दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं: पनामा ने भारत के रुख के समर्थन में कहा
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pm