जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की अस्पताल में स्वास्थ्य जांच की गई

Ads

जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की अस्पताल में स्वास्थ्य जांच की गई

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 10:08 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 10:08 PM IST

बेरूत, छह मई (एपी) जेल में बंद नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की जांच के लिए ईरान सरकार द्वारा नियुक्त चिकित्सा विशेषज्ञ बुधवार को दूसरी बार उनकी जांच की। उन्हें पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मोहम्मदी के भाई ने उम्मीद जताई कि जांच के बाद उन्हें तेहरान के अस्पताल में स्थानांतरित किया जा सकेगा।

महिला अधिकार कार्यकर्ता मोहम्मदी (53) को शुक्रवार को ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर जानजान की जेल में बेहोश होने के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। मोहम्मदी की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है और परिवार का कहना है कि सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजधानी तेहरान ले जाने पर रोक लगा रखी है।

मोहम्मदी के भाई हमीद रजा मोहम्मदी ने कहा कि पहले चिकित्सकों ने उन्हें स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी, लेकिन इन निर्णय पर रोक लगा दी गई।

ओस्लो में रहने वाले हमीद रजा ने कहा, “समस्या यह है कि व्यवस्था में खुफिया एजेंसी का प्रभाव ज्यादा है और वही सब कुछ नियंत्रित कर रही है।”

मोहम्मदी को 2023 में जेल में रहते हुए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

एपी जोहेब अविनाश

अविनाश

अविनाश