(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, दो सितंबर (भाषा) नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,120 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार को 41,649 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता जागेश्वर गौतम ने कहा कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 251 हो गई है।
उन्होंने बताया कि नेपाल में 23,290 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। कुल 18,108 रोगियों का इलाज चल रहा है।
भाषा शुभांशि मनीषा
मनीषा