कीव, 19 सितंबर (एपी) रूस ने मंगलवार तड़के यूक्रेन के ल्वीव शहर में बड़ा ड्रोन हमला किया जिसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गये। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले के कारण एक गोदाम को काफी नुकसान पहुंचा है।
यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि उसके देश ने बीती रात कुल 30 में से 27 ड्रोन रोके।
गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने कहा कि लेकिन जो ड्रोन वायु रक्षा प्रणालियों को भेदने में सफल रहे उनसे औद्योगिक भंडारण सुविधा में आग लग गई जिसका उपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा रहा था।
यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि खेरसॉन में एक बस ड्रोन हमले की चपेट में आ गई जिससे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
एपी जोहेब संतोष
संतोष