पेशावर, दो दिसंबर (भाषा) उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में शनिवार को एक यात्री बस पर आतंकियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि जब बस गिलगित बाल्तिस्तान के गीजर जिले से इस्लामाबाद जा रही थी, तभी आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों में सैन्य कर्मियों के साथ-साथ आम नागरिक भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा खारी दिलीप
दिलीप