पाकिस्तान के खैबर पख्तनूख्वा में जनगणना दल पर आतंकी हमला, पुलिस अधिकारी की मौत

Ads

पाकिस्तान के खैबर पख्तनूख्वा में जनगणना दल पर आतंकी हमला, पुलिस अधिकारी की मौत

  •  
  • Publish Date - March 13, 2023 / 05:52 PM IST,
    Updated On - March 13, 2023 / 05:52 PM IST

पेशावर, 13 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के अशांत पख्तनूख्वा प्रांत में जनगणना दल की सुरक्षा के लिए तैनान एक पुलिस वैन पर अज्ञात आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र आतंकवादियों ने प्रांत में कोट आजम इलाके के टांक जिले में जनगणना दल के साथ चल रही पुलिस वैन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गये। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र को पूरी तरह से घेर कर आतंकवादियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। घायल पुलिस कर्मियों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनगणना दल पर इस तरह का यह दूसरा हमला है। आठ मार्च को प्रांत के डेरा इस्माइल में जनगणना दल की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस वैन पर अज्ञात आतंकवादियों ने हमला बोल दिया था जिसमें एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये थे।

भाषा माधव प्रशांत

प्रशांत