Pakistan Police Station Attack: आतंकियों ने इस पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना! मुठभेड़ में कई पुलिसकर्मियों की मौत, सीएम ने जताया दुख

Ads

Pakistan Police Station Attack: आतंकियों ने इस पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना! मुठभेड़ में कई पुलिसकर्मियों की मौत, सीएम ने जताया दुख

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 10:28 AM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 10:38 AM IST

Pakistan Police Station Attack/Image- AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस थाने पर बड़ा चरमपंथी हमला
  • आत्मघाती हमले की कोशिश नाकाम, फिर हुई भीषण मुठभेड़
  • हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल

पेशावर। Pakistan Police Station Attack: पाकिस्तान में चरमपंथियों के हमले में तीन पुलिसकर्मी की मौत की खबर सामने आ ही है, बताया जा रहा है कि अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक पुलिस थाने पर आत्मघाती बम हमले की कोशिश के बाद हुई मुठभेड़ (Pakistan Police Station Attack) में कम से कम तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शनिवार को बन्नू जिले के फतेहखेल पुलिस थाने पर एक बड़े आत्मघाती हमले (Pakistan Police Station Attack) को नाकाम कर दिया और विस्फोटकों से लदे वाहन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार विस्फोट स्थल के आसपास के कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है और कई मकानों की छतें ढह गई हैं।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट (Pakistan Police Station Attack) के तुरंत बाद बड़ी संख्या में चरमपंथियों ने पुलिस थाने पर हमला किया और उन्हें रोकने के लिए पुलिस की ओर से भी गोलीबारी की गई। उसने बताया कि गोलीबारी में कम से कम तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मोहम्मद सोहेल अफरीदी ने इस चरमपंथी हमले की कड़ी निंदा की और जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख जताया। अफरीदी ने कहा कि ‘‘आतंकवाद के विरुद्ध’’ यह लड़ाई केवल खैबर पख्तूनख्वा की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की है। उन्होंने यह भी कहा कि बंद कमरों में लिए गए फैसलों और थोपी गई नीतियों ने देश को असुरक्षा के दलदल में धकेल दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और आतंकवाद के इस अभिशाप को जड़ से मिटाने तक प्रयास जारी रखेंगे।’’

ये भी पढ़ें :

पाकिस्तान में यह हमला कहां हुआ?

यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले स्थित फतेहखेल पुलिस थाने पर हुआ।

हमले में कितने पुलिसकर्मियों की मौत हुई?

इस चरमपंथी हमले में कम से कम तीन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

क्या यह आत्मघाती हमला था?

जी हां, सुरक्षाबलों ने विस्फोटकों से भरे वाहन को समय रहते नष्ट कर आत्मघाती हमले की कोशिश नाकाम कर दी।

हमले में कितने लोग घायल हुए?

पुलिस के मुताबिक, कई पुलिसकर्मी और अन्य लोग घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री मोहम्मद सोहेल अफरीदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।