पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में छह आतंकवादी मारे गए

Ads

पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में छह आतंकवादी मारे गए

  •  
  • Publish Date - March 9, 2023 / 03:11 PM IST,
    Updated On - March 9, 2023 / 03:11 PM IST

पेशावर, नौ मार्च (भाषा) पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर खैबर पख्तूनख्वा सूबे में शुरू किए गए अभियान के दौरान वांछित छह आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना की मीडिया इकाई ने यह जानकारी दी।

सेना के अंतर सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कल ( बुधवार को ) अफगानिस्तान की सीमा से लगते कबायली उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दत्ता खेल इलाके में छह आतंकवादियों को मार गिराया गया।

सेना के मुताबिक जिन आतंकवादियों को मार गिराया गया है उनको कानून प्रवर्तन एजेंसियां विभिन्न आतंकवादी घटनाओं के सिलसिले में तलाश कर रही थीं।

विज्ञप्ति के मुताबिक मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा